Sunday, January 27, 2013

हाथ थोडा तंग है



माँ ने कहा बेटा मेरी चप्पल टूट गयी है
एक जोड़ी नयी चप्पल लेनी है
थोड़े पैसे दे दोगे
बीवी के साथ बाहर डिनर करने जा रहे बेटे ने
तपाक के जवाब दिया
माँ अगले महीने ले लेना
इस बारी हाथ थोडा तंग है |
बूढ़े बाप ने कहा बेटा मेरा चश्मे का
नंबर शायद बदल गया है
अगर तुम्हारे पास टाइम हो तो डॉक्टर के पास ले चलना
दोस्तों के साथ पार्टी में बिजी था बेटा
तो कोने में ले जा कर पिता से बोल
डैडी अगले महीने ले चलूँगा
इस बारी हाथ थोडा तंग है |

दवाई जब ख़तम हुई माँ की तो
बहु को दवाई की पर्ची
देते हुई बोली
बेटी बाज़ार जा ही रही हो तो
मेरी दवाई लेती आना
तो बहु बोली मम्मी जी
अगले महीने ले लेना
इस बारी हाथ थोडा तंग है |

पिता का लाडला छोटा बेटा
बोल पिता से पापा
मैं मूवी देखने जा रहा हूँ  थोडा लेट हो जाऊंगा
तो पिता ने कहा बेटा ये मेरी घडी बंद हो गयी है
आते वक़्त ठीक करा लाना
तो पिता का लाडला बोल पापा
अगले महीने करा दूंगा
इस बारी हाथ थोडा तंग है |

शाम को घर लोटी छोटी बिटिया
ख़ुशी में झूमती चिल्लाने लगी
मम्मी, मम्मी, डैडी
ये देखिये मेरी पहली तनखा
तो पिता ने प्यार से सर पे हाथ फेरते हुए बोले
शाबाश बेटा, जीते रहो, खूब तरक्की करो
थेंक्यु पापा कह कर
हथेली पर सैलरी रखते हुई बोली
इस महीने आप रख लो
अगले बारी मेरी |




3 comments:

  1. Iss Tang haath ke bahane se...
    Kitne dard o gham, uthvaye, zamane se..
    Khamosh aur sukhi hui aankho ne,
    Kitne armaano ke khoon bahaye, kone me..
    Rishte sirf naam ke rah gaye, aaj,
    Haqeeqatan, waqt aur paiso ke sab mohtaaj...

    ReplyDelete
  2. This touched my heart...beautifully put, and this is a fact, well exceptions are always there. Looking forward for more. Well done. :-)

    ReplyDelete